ब्रिटेन में कोरोना वायरस के 29 हजार 173 नए मामले, 56 लोगों की गई जान

ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 29,173 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 72 लाख 26 हजार 276 हो गई है. रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के कारण 56 अन्य लोगों की मौत हो गईं है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में अब कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की कुल संख्या बढ़कर 134,200 हो गई है. इन आंकड़ों में केवल उन लोगों की मौतें शामिल है, जिनकी मृत्यु उनके पहले पॉजिटिव परीक्षण के 28 दिनों के भीतर हुई.

वैज्ञानिकों का दावा- कोरोना के मरीजों में चेहरे पर लकवा होने का खतरा 7 गुना अधिक

नवीनतम डेटा के रूप में ब्रिटिश ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ओएनएस) ने दिखाया कि कोरोना वायरस संक्रमण दर इंग्लैंड में स्थिर बनी हुई है, लेकिन वेल्स और स्कॉटलैंड में बढ़ी है.

स्कॉटलैंड में कोरोना मामलो की दरें आसमान छू रही हैं, जहां स्कूल देश के बाकी हिस्सों की तुलना में सबसे पहले खोले गए और ऐसी आशंका है कि बच्चों की स्कूलों में वापसी ब्रिटेन के बाकी क्षेत्रों में संक्रमण को बढ़ा सकती है.