एफिल टॉवऱ (Eiffel Tower)के बराबर आसमान से आ रही आफत, क्या दुनिया में मचने वाली है तबाही?

वॉशिंगटन. आसमान से एक विशालकाय आफत तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रही है। यह आफत 4660 Nereus नाम का एस्टेरॉयड (Asteroid) जो फ्रांस के एफिल टावर (Eiffel Tower) से भी बड़ा है। इस एस्टेरॉयड के इसी हफ्ते के अंत में धरती के बेहद नजदीक पहुंचने की संभावना है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने भी इस एस्टेरॉयड को संभावित रूप से खतरनाक बताया है। नासा नेबताया है कि एस्टेरॉयड के 11 दिसम्बर को पृथ्वी की कक्षा से गुजरने की संभावना है। हालांकि यह धरती के वायुमण्डल में प्रवेश नहीं करेगा।


एस्टेरॉयड Asteroid इतनी दूरी से गुजरेगा
NASA ने बताया कि 4660 Nereus, Asteroid का 330 मीटर से ज्यादा बड़ा है। यह Asteroid करीब 3.9 मिलियन किमी की दूरी से पृथ्वी से गुजरेगा। इससे हमारी धरती को कोई तत्काल खतरा नहीं है। 4660 Nereus का पूर्ण परिमाण 18.4 है। नासा 22 से कम परिमाणा वाले Asteroid को संभावित रूप से खतरनाक की श्रेणी में रखता है।


Asteroid पर सतत् नजर नासा की
Asteroid 4660 Nereus को पहली बार 1982 में खोजा गया था। यह Asteroid विशेष है। इसलिये नहीं कि यह खतरनाक है। बल्कि इसलिये कि यह पृथ्वी के नजदीक से सापेक्ष आवृत्ति के साथ गुजरता है। सूर्य के चारों और इसकी 1.82 वर्ष की कक्षा करीब हर 10 साल में इसे हमारे नजदीक लाती है। हालांकि अंतरिक्ष विज्ञान की दृष्टि से इसका निकट होना भी एक सुरक्षित दूरी है। 1982 से ही NASA और जापानी स्पेस एजेंसी JAXA इस पर नजर रखे हुए हैं।


4 मील प्रति सेकेण्ड की स्पीड
Asteroid 4660 Nereus पृथ्वी की तरफ तकरीबन चार मील प्रति सेकंड की गति से बढ़ रहा है। नासा ने इसे खतरनाक की श्रेणी में रखा है। हालांकि, यह Asteroid पृथ्वी से 3.93 मिलियन किमी की दूरी से गुजरेगा। यह पृथ्वी से चांद की दूरी से लगभग 10 गुना अधिक दूर है। फिर भी नासा ने इससे खतरा बताया है । गौरतलब है कि Asteroid वह चट्टानें होती हैं जो किसी ग्रह की तरह ही सूरज के चक्कर काटती है। लेकिन यह आकार में ग्रहों से काफी छोटी होती है।