मोहम्मद रफी के नगमे गाये गए गायक संजय धुपर ने माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में
ग्वालियर। जैसी जैसी मोहम्मद रफी के गानों की बयार वही वैसे वैसे श्रोता मंत्रमुग्ध होते गए। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन संस्था के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने किया और उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं श्रोता गणों को संस्था की गतिविधियों के बारे में भी बताया।
माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम में गत दिवस मोहम्मद रफी के नगमे की शाम का आयोजन किया गया। जिसमें सुप्रसिद्ध गायक संजय धुपर द्वारा मोहम्मद रफी के कई तराने कई गाने सुनाए गए। वृद्ध आश्रम में मौजूद वृद्धों ने भी अपने अपने पसंद के गीतों को बताया इसे गीतकार संजय धुपर ने अपनी मधुर आवाज और सुरों के साथ सुना कर वृद्धों को मंत्रमुग्ध कर दिया । वृद्धों के अलावा सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रोताओं ने भी गीतों का आनंद लिया और तमाम फरमाइशों के साथ गीतों का सिलसिला सांय 6 बजे से शुरू होकर रात्रि 10:30 तक चला। 4 घंटे से अधिक चले इस संगीतमय कार्यक्रम में 11 डुअल गीत और 20 सोलो गाये गए। जिसमें मोहम्मद रफी के सुपरहिट तराने चलते चलते मेरे गीत याद रखना….. खोया खोया चांद खुला आसमान….. आने से उसके आए बहार …..चुरा लिया है तुमने जो दिल को …..आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार…… क्या हुआ तेरा वादा…… आज मौसम बड़ा बेईमान है बड़ा बेईमान है…… जैसे कई गाने गायक संजय धुपर उनकी धर्मपत्नी वैशाली धुपर एवं हर्षिता कुशवाह ने अपनी मधुर आवाज में गीतों को संजोकर श्रोताओं का मन मोह लिया ।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, दक्षिण विधानसभा के विधायक प्रवीण पाठक, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल,जीडीसीए से अजय तायल, एयर फोर्स से रिटायर अवधेश शर्मा, रामदास मिश्रा, डॉक्टर अंजना खन्ना, प्रदीप गर्ग, भूपेंद्र श्रीवास्तव, श्रीमती रीता डोगरा, सीमा सक्सेना, गौरव कुलश्रेष्ठ, पुष्पा तिवारी उमा शर्मा मोना शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी हुआ श्रोता गण मौजूद रहे । इस अवसर पर माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम में सह सचिव मनोज दुबे जी का जन्मदिन वृद्धों के बीच केक काटकर मनाया गया।