संविधान, धर्मनिरपेक्षता की बातें हिंदुओं के बहुसंख्यक रहने तक होंगी : नितिन पटेल
गुजरात (Gujarat) के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Nitin Patel) ने कहा भारत का संविधान (Constitution of India), कानून (Law) और धर्मनिरपेक्षता (secularism) की बातें तभी तक की जाएंगी जबतक देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं और अगर अगले 1,000-2000 वर्षों में घटकर हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएं तो देश की अदालतें, लोकसभा, संविधान, धर्मनिरपेक्षता कुछ नहीं रहेगा.
उन्होंने कहा, संविधान, कानून, धर्मनिरपेक्षता की बात करने वाले ऐसा तब तक करते रहेंगे जब तक इस देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं. भगवान न करे कि ऐसा हो, लेकिन अगर अगले 1,000-2,000 वर्षों में, हिंदुओं की संख्या कम हो जाती है, और दूसरे धर्म के लोगों की संख्या बढ़ जाती है, तो कोई अदालत नहीं होगी, लोकसभा, संविधान, धर्मनिरपेक्षता. ये सब कुछ हवा-हवाई हो जाएगा, कुछ भी नहीं रहेगा. गांधीनगर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित देवी भारत माता के मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह को मनाने के लिए शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी मुसलमानों या ईसाइयों के बारे में बात नहीं कर रहे, क्योंकि उनमें से बड़ी संख्या में लोग देशभक्त हैं.