किसान आन्दोलन से प्रभावित ट्रेने-भोपाल से होकर जाने वाली पूणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द, 6 से ज्यादा ट्रेने प्रभावित
भोपाल. पंजाब में फिरोजपुर मण्डल के जालंधर कैन्ट-चिहेरू रेल खण्ड के मध्य चल रहे किसान आन्दोलन का असर ट्रेनों का संचालन पर पड़ा है। इस वजह से भोपाल से होकर जाने वाली श्रीमाता देवी कटरा रद्द कर दी गयी हयै। पुणे-जम्मूतवी एक्सकप्रेस सहित 6 गाडि़यों पर इसका असर हुआ है।
निरस्त ट्रेन
अमृतसर से प्रस्थान कर नांदेड़ को जाने वाली गाड़ी संख्या 02716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस स्पेशल प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है। इस कारण 23 अगस्त को नांदेड़ स्टेशन से प्रस्थान कर अमृतसर को जाने वाली गाड़ी संख्या 02715 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल रेक के अभाव में निरस्त रहेगी।
नागपुर स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 02025 नागपुर-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है। जिसके कारण 23 अगस्त को अमृतसर स्टेशन से सुबह 4 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02026 अमृतसर-नागपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेक के अभाव में निरस्त रहेगी।
जम्मूतवी से होकर पुणे को जाने वाली गाड़ी संख्या 01078 जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है। इस कारण 23 अगस्त को पुणे स्टेशन से प्रस्थान कर जम्मूतवी को जाने वाली गाड़ी संख्या 01077 पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल रेक के अभाव में निरस्त रहेगी।
आंशिक निरस्त गाड़ियां
श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा से आज प्रस्थान कर डॉक्टर आंबेडकर नगर को जाने वाली गाड़ी संख्या 02920 श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा-डॉक्टर आंबेडकर नगर एक्सप्रेस स्पेशल नई दिल्ली स्टेशन से रात 8.30 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा-नई दिल्ली के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
जम्मूतवी स्टेशन से 21 अगस्त को प्रस्थान कर पुणे को जाने वाली गाड़ी संख्या 01078 जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर गन्तव्य के लिए चल रही है। यह गाड़ी जम्मूतवी-नई दिल्ली के मध्य निरस्त की गई है।
जम्मूतवी स्टेशन से आज प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02752 जम्मूतवी-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल नई दिल्ली स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम 5.20 बजे प्रारम्भ होकर गन्तव्य के लिए चलेगी, यह गाड़ी जम्मूतवी- नई दिल्ली के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।