प्रेमी के संग मिलकर पत्नी ने पति की हत्या में 2 आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर पत्नी ने 15 अगस्त 2020 को अपने पति फेरन जाटव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में लिया गया गुमशुदा की लगातार तलाश की गई।
यह है पूरा मामला
भितरवार के मोहनगढ़ निवासी 35 वर्षीय फेरन सिंह पुत्र पातीराम जाटव 11 महीने पहले छह अगस्त को अचानक लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी पत्नी मालती (30) ने भितरवार थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपने स्तर पर काफी तलाश किया, लेकिन फेरन सिंह का कुछ पता नहीं चल रहा था। जब मामला नहीं सुलझा तो मामले की जांच SDOP भितरवार अभिनव बारंगे को सौंपी गई। इसी बीच लापता की पत्नी ने पुलिस पर उसके पति को तलाश न करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट दायर कर दी। कोर्ट ने पुलिस की खिंचाई की और पुलिस इस मामले में कड़ी मेहनत के साथ जांच पड़ताल में जुट गई। इसके बाद पुलिस को लापता की पत्नी मालती के चरित्र के बारे में पता लगा। साथ ही पता लगा कि उसका कृपालपुर निवासी रामअवतार जाटव से ज्यादा मेलजोल था। इसके अलावा भी वह दो से तीन लोगों पर गलत हरकत का आरोप लगा चुकी है। यहीं से पुलिस को क्लू मिला। लापता फेरन के भाई ने भी भाभी पर संदेह जताया। पर पुलिस के सामने एक और परेशानी थी। जब भी पुलिस सख्ती से पूछताछ करना चाहती वह कोर्ट में जाकर खड़ी हो जाती। इस बार पुलिस ने समझदारी से काम लिया और सामान्य जानकारी के लिए मालती को थाने बुलाया। पर उससे पहले उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर सब कुछ पूछ लिया।
4 दिन की पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस ने मंगलवार को रामअवतार जाटव को 4 दिन तक लगातार बुलाकर पूछताछ की और हर बार उसके बयान बार-बार बदल रहे थे। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ इस पर पुलिस ने अपने अन्दाज में पूछताछ की तो उसने वारदात को मालती और दोस्त शिवराज के साथ अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मालती को उसके घर से हिरासत में लिया और थाने लाये। इसके बाद उसने भी स्वीकार कर लिया कि उसने ही प्रेमी रामअवतार के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। उन दोनों की मदद एक अन्य दोस्त शिवराज जाटव ने की थी फिलहाल अभी शिवराज फरार चल रहा हैं।
पत्नी और प्रेमी ने साथ मिलकर की गयी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी भितरवार पंकज त्यागी, एसआई महेन्द्र पाल, थाना प्रभारी उटीला सुरजीत परमार, थाना प्रभारी चीनोर दीपक गौतम थाना प्रभारी हस्तिनापुर सुश्री साधना कुशवाह, थाना प्रभारी बेहट महेश तोमर, थाना भितरवार से आरक्षक रामदेव शर्मा, रघुनंदन सिंह, अजय यादव, गौरव जाट, संजय, वीरसिंह, भूपेन्द्र रावत, राहुल, भुवनेश्वर, लवकुश, क्राईम ब्रांच से एसआई छत्रपाल सिंह तोमर, आरक्षक भगवती, रणवीर, जलसिंह, रामबाबू एवं विश्वीर जाट आदि को कामयाबी मिली।