प्रसूता की मौत पर परिजनों की हंगामा, प्रसूता को इंजेक्शन लगाते ही हालत बिगड़ी मौत, पुलिस ने की दर्ज की FIR

ग्वालियर. बच्ची को जन्म देने के 5 घंटे के बाद एक प्रसूता की अचानक हालत बिगड़ गयी। जिस पर उसे ICU में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना माधौगंज स्थित ठाकुर नर्सिगं होम की हे। प्रसूता की मौत के बाद परिजन ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का कहना है कि बच्ची होने के बाद मां-बच्ची दोनों स्वस्थ्य थे, पर अचानक शुक्रवार की रात 12 बजे डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया और जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गयी। हंगामा का पता चलते ही माधोगंज पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने अभी मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला
भिण्ड निवासी मुकेश जैन व्यापारी है। उनकी पत्नी 35 वर्षीय पिंकी जैन को शुक्रवार को डिलेवरी होनी थी। परिजन उनको लेकर माधौगंज स्थित ठाकुर नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। पिंकी की यह चौथी डिलेवरी है। 3 बेटियां पहले सही उनके हैं। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे उसे भर्ती कराया था। शाम 7 बजे पिंकी ने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्चा होने के बाद उपचार कर रहे डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ्य बताते हुए ऑपरेशन के बाद रूम में श्फ्टि करा दिया, रात 12 बजे के बाद अचानक प्रसूता की तबियत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद नर्स ने डॉक्टर से बातचीत कर उसे एक इंजेक्शन लगाया। नर्स ने बताया कि पिंकी को टंाके सुखाने के लिये इंजेक्शन लगाया है। इंजेक्शन लगाने के बाद पिंकी की तबियत और बिगड़ गयी और कुछ देर बाद ही पिंकी की सांस उखड़ने लगी और मौत हो गयी।


डॉक्टर की लापरवाही और परिजनों ने किया हंगामा


पिंकी की मौत होते ही घटनास्थल पर मौजूद पति मुकेश व ससुर विमलचन्द्र जैन ने ग्वालियर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को अस्पताल बुलाकर डॉक्टरों पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हॉस्पिटल में हंगामे की खबर मिलते ही माधौगंज थाने से पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराने के बाद शनिवार की सुबह पिंकी के शव को पीएम के पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।


महिला की मौत पर मर्ग कायम कर लिया


इस मामले में माधौगंज टीआई महेश शर्मा ने बताया है कि महिला की मोत उपचार के दौरान हो गयी है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर लापरवाही से मौत हुई। मर्ग कायम कर लिया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की जायेगी।