शराब व्यापारी गोलीकाण्ड में 2 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, नेपाल भागने के फिराक में थे

सोमवार को दिन दहाड़े हुई शराब व्यापारी अर्जुन ठाकुर पर हमला करने के मामले में 2 आरोपियों ने बुधवार की सुबह विजयनगर थाने में पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि इन्दौर पुलिस ने सरेण्डर की बात कोा खारिज किया हैं। उसने कहा है कि दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। उन्हें भोपाल हाइवे से गिरफ्तार किया हैं। इस हमले में हेमू ठाकुर, चिंटू ठाकुर गैंगस्टर सतीश भाउ और छोटू दयाराम शामिल थे। सोमवार को हमला करने के बाद चारों आरोपी फरार हो गये थे। इसकी तलाश में पुलिस सभी जिलों में कर रही थी। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिये थे। जिसके बाद बुधवार की सुबह 2 आरोपियों को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।


सूत्रों के अनुसार कुख्यात बदमाश सतीश भाउ और चिन्टू ठाकुर ने विजयनगर थाने में सरेण्डर कर दिया है और गैंगस्टर सतीश भाउ कुछ दिन पहले पैरोल पर जेल से छूट कर आया था। सतीश पर इन्दौर शहर में दर्जनों अपराध दर्ज है।

यह था विवाद की जड़

सूत्रों के अनुसार, गांधीनगर नवदा पंथ सर्कल की शराब की दुकान की देखरेख अर्जुन ठाकुर करता था। सोमवार की सुबह इस दुकान का चार्ज अर्जुन से लेने के लिये हेमू ठाकुर अपनी टीम के साथ पहुंचा था। यहां हेमू ठाकुर के एक साथी ने दुकान में घुसते से ही वहां लगी वीरेन्द्र ठाकुर (अर्जुन के पिता) की फोटो बाहर फेंक दी और जिसके बाद फोन पर कहासुनी हुई और विजय नगर थाना क्षेत्र सिंडिकेट ऑफिस पर आपसी विवाद के बाद अर्जुन ठाकुर पर हेमू ठाकुर चिन्टू ठाकुर व 2 गैंगस्टर द्वारा हमला कर दिया गया जिसमें अर्जुन ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुआ था और उन निजी अस्पताल में भर्ती कराये गये थे।

अंदर की कहानी यह है

विजयनगर पुलिस कह रही है कि दोनों आरोपियों को भोपाल बायपास से पकड़ा है। ये नेपाल जाने की फिराक में भाग रहे थेए लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि जैसे ही दोनों अपराधियों को पता चला कि उनकी संपत्ति तोड़ी जाएगी तो वे पेश होने के लिए छटपटाने लगे। पुलिस ने उनके रिश्तेदारों और एक आरोपी की महिला मित्र को थाने में बैठाकर दबाव भी बनाया था। इसके बाद दोनों आरोपियों की पहले योजना थी कि कनाड़िया थाने में हथियार के साथ पेश हो जाएंए लेकिन फिर एकाएक योजना को बदलते हुए विजय नगर पुलिस के सामने सरेंडर हुए। पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी हेमू ठाकुर को भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है। उसकी तलाश में भी एक टीम भेजी गई हैंए लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि जल्द ही हेमू ठाकुर भी पेश होने वाला है।