UP: जब ऊर्जा मंत्री ने काफिला रुकवाकर ग्रामीण से पूछा- कितनी देर आती है आपके गांव में बिजली?

सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 220 केवी उपकेंद्र का शिलान्यास करने कंदुनी पहुंचे ऊर्जा मंत्री का काफिला एकाएक गांव के बाहर बीच सड़क पर रुक गया. जिसे देख अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए. ऊर्जा मंत्री ने गाड़ी में ही बैठे बैठे ग्रामीण से बात की और बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी की. पुलिस गाड़ी देखकर सहम गया. ग्रामीण प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ग्रामीण को पहले अपने पास बुलाया. जिससे ग्रामीण पुलिस की गाड़ियां देख अचानक डर गया और डरते हुए गाड़ी तक पहुंचा.

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार किया. जिसके बाद उर्जा मंत्री ने ग्रामीण से पूछा कि तुम्हारे गांव में बिजली कितनी देर आती है. ग्रामीण ने बताया हमारे गांव में बिजली भरपूर मात्रा में मिलती है. जवाब सुनकर मंत्री श्रीकांत शर्मा खुश हो गए. इसके बाद ग्रामीण ने मंत्री जी से टूटी हुई सड़क को सही कराने का आग्रह किया.

सड़क बनवाने की ग्रामीण ने की मांग

ग्रामीण ने बताया कि हमारे गांव की सड़क से करीब 3 वर्षों से खराब पड़ी हुई है, लेकिन अधिकारियों के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है. ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जल्द ही आपके गांव की सड़क सही कराई जाएगी. इसके बाद ग्रामीण से हालचाल पूछने के बाद मंत्री जी काफिला आगे बढ़ गया. वहीं पीछे से पहुंचे मीडिया कर्मियों ने जब ग्रामीण से पूछा की मंत्री जी ने आपसे क्या कहा. ग्रामीण ने बताया कि बिजली के बारे में पूछा और हमने सड़क के बारे में उनको अपनी समस्या से अवगत कराया. ग्रामीण बोला कि मंत्री जी बहुत ही अच्छे हैं जिन्होंने गाड़ी रोककर हमसे हमारा हाल जाना.

आपको बता दें कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बिसवां तहसील में स्थित कोरासा गांव में 220 केवी विद्युत सब स्टेशन के भूमि पूजन में गए हुए थे. कार्यक्रम में दिखी बृज की झलक 220 केवी उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में बृज की झलक दिखाई दी. ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जब संबोधन करने पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले राधे-राधे का उच्चारण किया. जिसे सुन कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने भी राधे-राधे बोल कर जवाब दिया. ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन में कई बार राधे राधे का उच्चारण किया.