थाना आरोन में 3 शातिर चोरों से 12 मोटरसाईकिले बरामद
ग्वालियर. शहर से 50 किमी दूर देहात थाना आरोन में एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर के अनुसार पुलिस 3 चोरों से 12 मोटर साईकिलें बरामद की है। इन वाहन चोरों को पकड़ने के लिये पुलिस काफी समय से अभियान चला रही थी । जिसमें एएसपी सत्येन्द्र तोमर की टिप्स पर कामयाबी मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गये चोरों में भानू रावत उम्र 23 निवासी शेखरा, थाना आरोन, नरेन्द्र उर्फ गनपत आदिवासी उम्र 19 वर्ष निवासी रामपुरा बन्हेरी, गुडा चक्की के पास, माधोगंज और प्रतीक शाक्य उम्र 19 साल, निवासी गली नम्बर 1 प्रीतमपुर कॉलोनी, गुड़ा, थाना माधोगंज के यहां बताये गये हैं।
डबरा सिटी पुलिस ने चोर से 4 मोटरसाईकिल की बरामद
एसडीओपी डबरा विवेककुमार शर्मा ने 24 जून को थाना प्रभारी डबरा सिटी टीआई विनायक शुक्ला को सूचना मिली कि श्रीजीकॉलोनी डबरा के पास एक बदमाश चोरी की मोटरसायकिल बेचने की फिराक मे खड़ा है। उक्त सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी डबरा सिटीद्वारा मय थाना बल के साथ बताये स्थान की घेराबंदी कर एक बदमाश को धरदबोचा।
पुलिस द्वारा पकडे गये बदमाश से पूछताछ करने पर बदमाश के कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाईकलों को बरामद किया गया। बरामद मोटर साईकलों के संबंध मे पूछताछ गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसने 01 मोटरसाईकल डबरा सिटी क्षेत्र से एवं 02 मोटरसाईकल थाना कम्पू़ क्षेत्र से चोरी की थी। गिरफ्तार वाहन चोर को थाना डबरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जिले में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त आरोपी शातिर वाहन चोर है जो कि मई माह में ही जेल से रिहा हुआ था।जिसके बाद उसके द्वारा थाना कम्पू व डबरा क्षेत्र में चोरी की बारदातों को अंजाम दिया है गिरफ्तार बदमाश से चोरी की अन्य बारदातों का खुलासा होने की संभावना है।