भारत में लांच करेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर की दौड़ने की क्षमता 240 किमी हो सकती हैं, ओला, यमाहा और सुजूकी करेंगे लांच
एनएमटी न्यूज डेस्क. देश में पेट्रोल की कीमतें जब 100 रूपये प्रतिलीटर के पार हों तो कार तो छोडि़ये स्कूटर से भी चलने में आपकी जेब जल जायेगी। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल का ख्याल ही आता है। लेकिन इलेक्ट्रिक कारों को लेकर ऑप्शन भारत में अभी बहुत कम हैं। जो हैं वह काफी महंगी हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ आप रूख कर सकते है। जिनकी कीमत और रेंज दोनों आपकी पॉकेट को सूट कर सकती है। हम आपको बताने जा रहे हैं। उन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जो भारत में लांच होने वाली हैं।
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ने पकड़ी रफ्तार
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर में टू-व्हीलर का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है रीवोल्ट, अथर इनर्जी, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर के बाद दूसरी कंपनियां भी भारत को एक इलेक्ट्रिक व्हीकल हब के तौर पर देख रही है। सरकार ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को काफी लचीलाबनाया है। जिससे मैन्यूफैक्चरर्स को सब्सिडी भी दी जा रही है। यही कारण है कि यमाहा जैसी कंपनियां भी अब भारत में अपना इलेक्ट्रि स्कूटर लेकर आने वाली है।
ओला जल्द ही अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लांच करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबरों के अनुसार कंपनी अगले महीने जुलाई में स्कूटर की कीमतों के बारे में ऐलान करेगी। कंपनी ने पहले ही भारतीय शहरों में अपना हाईपरचार्जर नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया है। इस नेटवर्क में भारत के 400 शहरों में एक लाख चार्जिंग पॉइंट शामिल होंगे। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैप बैटरी का उपयोगा होगा या बैटरी का चार्ज करने का झंझट भी नहीं होगा। सिर्फ चार्ज बैटरी से बदलना होगा। जिसमें 5 मिनट का समय लगेगा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 240 किमी हो सकती हैं।
सुजुकी मोटरसाईकिल इंडिया अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर बर्गमान स्ट्रीट 125 जल्द ही लांच कर सकती है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कई महीनों से टेस्टिंग कर रही है। इसको सड़क पर टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया है। इसकी फोटो कई ऑटो बेवसाइट पर छपी भी है। हालांकि इसको लेकर अधिक डिटेल नहीं मिल सकी हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर
मीडिया रिपोटर््स में छपी खबरों के अनुसार यमाहा भारत और ग्लोबल मार्केट के लिये इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रहा है। यमाहा ने ई-स्कूटर का कॉन्सेप्ट ई01 ई-स्कूटर 2019 टोयटा मोटर शो में पेश किया था। इसी वर्ष कंपनी ने ताइवान में इलेक्ट्रिक स्कूटर ईसी-05 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच किया था। यह स्कूटर रीमूवेबल बैटरी के साथ आता है। इसकी अधिकतम रेंज 100 किमी प्रति घंटा है। मीडिया रिपोटर््स के अनुसार यमाहा भार मेंअपना पहला हाईब्रिड स्कूटर लांच करने की भी तैयारी कर रहा है। फैशिनो 125 एफआई हाईब्रिड और रे-जेडआर हाईब्रिड अगले वर्ष तक लांच किये जा सकते हैं।