दर्पण कॉलोनी में हुई हत्या का मुख्य आरोपी वरदा भाई समेत दो आरोपी को पुलिस ने भिंड के पास से दबोचा

ग्वालियर. दर्पण कॉलोनी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल शर्मा उर्फ वरदा भाई पकड़ा गया है और उसके साथ एक अन्य आरोपी भी हत्थे चढ़ा है। पुलिस उनसे वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है।

ठाटीपुर थाना इलाके की दर्पण कॉलोनी में दो रोज पहले मामूली विवाद पर वरूण सिकरवार की गोली मार्कर हत्या कर दी थी। दरअसल एक दिन पहले वरूण के दोस्त के साथ वहीं रहने वाले राहुल शर्मा उर्फ वरदा भाई से विवाद हुआ था। राहुल ने वरूण के दोस्त को चांटा मार दिया था। अलगे दिन सुबह वरूण अपने साथियों के साथ राहुल से बदला लेने पहुंचा इस दौरान राहुल अपनी राइफल लेकर आ गया और उसने पहले वरूण और उसके साथियों को डराने के लिए हवाई फायर ठोके इसके बाद एक गोली सीधे चलाई जो वरूण के गले को चीरते हुए आरपार हो गई। घायल को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद राहुल व उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापा मारा लेकिन कोई नहीं मिला।


जानकारी के अनुसार कल रात को क्राइम ब्रांच की टीम ने कल रात को भिंड व आसपास के इलाके में रेड की। यहां राहुल व उसका दोस्त कपिल भदौरियां पकड़े गए। देर रात पुलिस टीम दोनों के ग्वालियर ले आई। पुलिस उनसे अब वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। इस वारदात में कौन-कौन शामिल रहे और फरारी में उनकी किस ने मदद की। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।