सैक्स रैकेट के संचालन करते 6 युवतियों गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच छापा मार कर कार्यवाही की
ग्वालियर. सैक्स रैकेट का खुलासा ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने किया है। ऐसा बताया जा रहा है क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ब्यूटी पॉर्लर पर छापा मारकर 6 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यहां ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर के नाम पर यहां सैक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। यह दूसरी कार्यवाही है जब पॉश इलाके में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।
क्या है पूरा मामला
सिटीसेंटर के गोविंदपुरी स्थित ऑर्गनिक ब्यूटी पार्लर पर छापा मार कार्यवाही करते हुए मौके से टीम ने 6 युवतियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार गिरफ्तार युवतियों में मुख्य सरगना ऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर की संचालक है। ब्ूयटी पार्लर और स्पा सेंटर में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस द्वारा पकड़ी गयी युवतियों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन जहां यह सैक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। वह शहर का सबसे पॉश और वीआईपी इलाका है। ऐसा बताया जा रहा है कि मुखबिर के माध्यम से मिले इनपुट्स पर क्राइम ब्रांच ने यहां छापा मारकर इस सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह युवतियों शहर की यह है या कहीं दूसरे शहर से आकर यहां सैक्स रैकेट संचालित कर रही है। फिलहाल पुलिस को कई अहम खुलासे होने का अनुमान है। गौरतलब है कि इससे पहले सिटीसेंटर इलाके में कलेक्ट्रेट पहाडी के पीछे एक सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। यह दूसरी कार्यवाही है जब पॉश इलाके में सैक्स रैकेट संचालित होते पकड़ा गया है।