राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगी रानी साहिबा
- August 22 2018
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गी राजा की धर्मपत्नी रानी साहिब अमृता सिंह के चुनाव लड़ने की खबरें है। रानी साहिबा राजगढ़ से चुनाव लड़ सकती हैं।
संभावना है कि रानी साहिबा राजगढ़ से चुनावी राजनीति में प्रवेश करेंगी। राजगढ़ से उनका नाम चलने पर कांग्रेसियों में उत्साह से लेकर मिलाजुला माहौल है। वहीं सत्तारूढ भाजपा के कान खड़े हो गये है।
एक साथ सभी कांग्रेस क्षत्रपों के मप्र में एक्टिव होने से पहले से चिंतित भाजपा के लिए अब रानी साहिबा क्या मुसीबत खड़ी करेंगी यह चुनावों में ही पता चलेगा। पिछले दिनों राजगढ़ का दौरा खुद दिग्गी राजा और उनके पुत्र विधायक जयवर्धन सिंह कर चुके है।