ग़ज़ा में संघर्ष के बीच वेस्ट बैंक पर भड़की हिंसा, 10 फिलिस्तीनियों की मौत

इस संघर्ष के चलते ग़जा (Gaza) में बच्चों और 9 इजरायली समेत 120 फलस्तीनियों की मौत हो गई है. इस दौरान सैकड़ों ऐसी इमारतें हैं, जिन्हें या तो नुकसान पहुंचा है या पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं.

इजरायल और हमास (Israel-Palestine Clash) के बीच संघर्ष जारी है. इसी बीच खबर है कि वेस्ट बैंक (West Bank) में इजरायली बलों (Israeli forces) के साथ झड़प में 20 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर हमले जारी हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने चेतावनी जारी कर दी है कि 'यह अभी खत्म नहीं हुआ है.' इस जमीनी संघर्ष में अब तक बच्चों समेत सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है.

नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि यह सब जल्दी खत्म नहीं होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है 'ये सब अभी खत्म नहीं हुआ है. हम हमारे शहरों और हमारे लोगों की सुरक्षा को दोबारा बहाल करने के लिए सबकुछ करेंगे.' आंकड़े बताते हैं कि इस संघर्ष के चलते ग़ज़ा में बच्चों और 9 इजरायली समेत 120 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. इस दौरान सैकड़ों ऐसी इमारतें हैं, जिन्हें या तो नुकसान पहुंचा है या पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं.