भारतीय मूल की नीरा टंडन को मिली अहम जिम्मेदारी, जो बाइडन की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त
सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस (सीएपी) के संस्थापक जॉन पोडेस्टा ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने नीरा टंडन (Neera Tandon) को अपनी टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी है. नीरा टंडन अपनी बुद्धिमत्ता, मेहनत और राजनीतिक दृष्टिकोण से बाइडन प्रशासन के लिए काफी अहम साबित होंगी.
अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने भारतीय मूल की नीरा टंडन (Neera Tandon) को अपनी टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी है. जो बाइडन द्वारा कैबिनेट के लिए चुनी गईं नीरा टंडन को व्हाइट हाउस (White House) का वरिष्ठ सलाहकार (Senior Advisor) नियुक्त किया गया है. इससे पहले भी उन्हें बाइडन की ओर से प्रबंधन एवं बजट कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था, लेकिन विरोध के बीच मार्च में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था.
सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस (सीएपी) के संस्थापक जॉन पोडेस्टा ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने नीरा टंडन को अपनी टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी है. नीरा टंडन अपनी बुद्धिमत्ता, मेहनत और राजनीतिक दृष्टिकोण से बाइडन प्रशासन के लिए काफी अहम साबित होंगी.