कोरोना से मिली थोड़ी राहत, मई में पहली बार सबसे कम 3.26 नए केस
कोरोना (Corona) के नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों (Infected Patients) की संख्या 2 करोड़ 43 लाख 72 हजार 243 हो गई है पिछले 24 घंटे में 3879 मौतों के बाद देश में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 2 लाख 66 लाख 229 तक पहुंच गई है.
कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों की ओर से लगाई गई पाबंदी का असर अब कोरोना ग्राफ पर दिखाई देने लगा है. देश में कोरोना की दूसरी लहर (Corona Second Wave) अब थोड़ी हल्की होती हुई दिखाई दे रही है. देश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं, जो मई के महीने का सबसे कम का आंकड़ा है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3890 हो गई है. बता दें कि इससे पहले 10 मई को 3 लाख 29 हजार नए केस सामने आए थे.
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2 करोड़ 43 लाख 72 हजार 243 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे में 3879 मौतों के बाद देश में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 2 लाख 66 लाख 229 तक पहुंच गई है. देश में अब तक 36 लाख 73 हजार 802 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.