भारत में जून तक वैक्सीन की सप्लाई में आ सकती है तेजी, दिसंबर तक मिल जाएंगी 216 करोड़ डोज
कोविड -19 टीकों पर राष्ट्रीय टास्क फोर्स के प्रमुख और नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद कुमार पॉल ने गुरुवार को कहा कि अगस्त से दिसंबर तक वैक्सीन की 216 करोड़ खुराक उपलब्ध हो जाएंगी.
कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की सप्लाई जून तक तेज होने की संभावना है. जिससे भारत को दिसंबर में खत्म होने वाली सात महीने की अवधि में करीब 300 करोड़ खुराक मिल सकती हैं. इस मामले से जुड़े सरकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए अनुमानों से पता चलता है कि मई में 8.8 करोड़ खुराक जून तक लगभग दोगुना 15.81 करोड़ खुराक और अगस्त तक चौगुनी 36.6 करोड़ खुराक मिल सकती हैं. सिर्फ दिसंबर में, 65 करोड़ खुराकें उपलब्ध हो सकती हैं, जो मई की संख्या से सात गुना अधिक है.
इस संख्या से यह भी पता चलता है कि अगस्त से दिसंबर के बीच करीब 268 करोड़ खुराकें मिल सकती हैं जो कि पहले अनुमान 52 करोड़ से अधिक हैं. जिसने पहली बार कोरोना की दूसरी लहर से पीड़ित देश में इस घातक महामारी के खिलाफ निर्णायक जीत की उम्मीद जगाई है. आलोचकों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व कर रही भारतीय जानता पार्टी कई राज्यों में वैक्सीनेशन अभियान सुचारु रूप से चलाने में असफल रही है-खासकर कि ऐसे राज्यों में जहां पर गैर-बीजेपी सरकार है- खुराक की कमी की शिकायत करते हुए उनका कहना है कि कई केंद्रों में अभियान ठप हो गया है.