चेक रिपब्लिक में कोरोना वैक्सीन लेने के बाद 6 लोगों की संदिग्ध मौत! जांच में जुटी एजेंसी
एसयूकेएल ने पिछले हफ्ते वैक्सीनेशन के बाद उससे संबंधित 3933 मामले रजिस्टर किए, इनमें से 311 केस ऐसे हैं जो कि एक सप्ताह से ज्यादा पुराने हैं. वहीं मौत के 6 मामले आए हैं,
चेक गणराज्य में पिछले सप्ताह कोरोना वायरस रोधी टीका लेने के बाद छह लोगों की मौत का संदिग्ध मामला सामने आया है. स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रग कंट्रोल (एसयूकेएल) ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एजेंसी ने अपने बयान में कहा, 'एसयूकेएल ने पिछले हफ्ते वैक्सीनेशन के बाद उससे संबंधित 3933 मामले रजिस्टर किए, इनमें से 311 केस ऐसे हैं जो कि एक सप्ताह से ज्यादा पुराने हैं. वहीं मौत के 6 मामले आए हैं, जो कि संभवतया कोरोना रोधी टीका से जुड़ा हो सकता है. यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) और एसयूकेएल दोनों ही सभी मामलों की जांच कर रहे हैं.'
देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए फिलहाल लोगों को फाइजर/बायो एन टेक, मॉडर्ना, एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन के कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे हैं. हालांकि अधिकतर लोगों को वैक्सीनेशन के दौरान फाइजर कंपनी द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के डोज दिए गए हैं.