कोटा में मां की मौत के कुछ देर बाद बेटी ने तोड़ा दम, ग्रामीण सहमे
कोरोना का तांडव थमने का नहीं ले रहा है. कोटा में कोरोना के कारण मां की हुई मौत के महज कुछ देर बाद ही उसकी बेटी ने भी दम तोड़ दिया. कोरोना के कारण मां-बेटी की एक साथ मौत होने से ग्रामीण खौफजदा हो गये हैं.
ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक (Corona's dangerous wave) रूप लेती जा रही है. कोटा जिले के इटावा के नजदीक बिनायका गांव में कोरोना महामारी ने एक साथ मां और बेटी (Death of mother and daughter) को लील लिया. मां और बेटी की एक साथ कोरोना से मौत होने के कारण क्षेत्र में लोग सहम गए हैं. दोनों का गांव में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया.
जानकारी के अनुसार बिनायका के पूर्व सरपंच कन्हैयालाल मीणा के बड़े बेटे बद्रीलाल की पत्नी बिरधी बाई और पौत्री संगीता मीणा की कोरोना से बुधवार को कोटा के अस्पताल में उपचार के दौरान एक ही दिन में मौत हो गई. समाजसेवी पूर्व सरपंच कन्हैयालाल मीणा के परिवार में दो साल में चार लोगों की मौत हो गई है. इसके चलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.