शेर मिले कोरोना संक्रमित, उत्तरप्रदेश के इटावा लॉयन सफारी में 8 शेर कोरोना संक्रमित
हैदराबाद में 8 शेरों के संक्रमित मिलने के बाद उत्तरप्रदेश के इटावा स्थित लॉयन सफरारी का भी एक शेर कोरोना संक्रमित मिला है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली (आरवीआरआई) में हुई जांच में लॉयन सफारी का शेर कोरोना संक्रमित मिला है।
कुल 16 शेर-शेरनियों के नमूनों की जांच
आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ. केपी सिंह ने शुक्रवार को बताया है कि इटावा के लॉयन सफारी से 14 शेर-शेरनी के 16 नमूने आईवीआरआई के बीएसएल-3 प्रयोगशाला में जांच के लिये आये थे। सिंह ने बताया कि गुरूवार को हुई आरटीपीसीआर जांच में एक शेर कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं एक अन्य शेर का नमूना संदिग्ध है। उन्होंने बताया है कि इसके अलावा बाकी शेरों के नमूने निगेटिव मिले हैं।