UP के बदायूं में 2 बच्चों की उत्तरे से गला रेतकर हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया

बदायूं. यूपी के बदायूं में 3 बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया। इसमें 2 बच्चों की घटनास्थल पर मौत हो गयी और एक बच्चा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव कब्जे में नहीं लेने दिया। पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जावेद को मार गिराया है।
जानकारी के अनुसार, बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार निवास करते थे और उनकी पत्नी में घर में ही ब्यूटी पॉर्लर चलाती है। वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। वहीं, बिनोद के घर के सामने जावेद और साजिद सैलून चलाता है। इन दोनों का विनोद के परिवार से अक्सर विवाद होता रहता है।
पड़ोस के लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम साजिद और जावेद विनोद के घर आये और सीधे दूसरी मंजिल पर विनोद के बेटे आयुष, पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला कर दिया। इस बीच मां संगीता नीचे पार्लर में थी। चीख-पुकार सुनकर लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो गये।
मुख्य आरोपी को पुलिस के एनकाउंटर में ढेर
हत्या के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। भीड़ ने पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया। परिजनों ने शव को लेने आये एम्बूलेंस को वापिस कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने तोड़फो़ड़ करते हुए चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी जावेद हत्या करने के बाद सिविल लाइन इलाके के बाबा कॉलोनी से फरार हो गया था।