रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी नहीं रूक रही, इंजेक्शन बेचते 3 लोग दबोचे, अभी तक 30 इंजेक्शन बेच चुके

क्राइम ब्रांच ने सांवेर पुलिस के साथ मिलकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 2 इंजेक्शन मिले हैं। मुख्य आरोपी ने 2.50 लाख रूपये में 10 इंजेक्शन खरीदना स्वीकार किया है। उन्होंने 6 इंजेक्शन उपयोग कर लिये, जबकि 2 इंजेक्शन साथी को बेच दिये। वहीं, साथी ने भी इन्हें 40-40 हजार रूपये में बेच दिया। दोनों इंजेक्शन लैब टेक्नीशियन साथी की मदद से मोटी कीमत पर बेचने की फिराक में थे। अब तक आरोपी 30 से अधिक इंजेक्शन बेच चुके हैं।

क्या है पूरा मामला

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थीए क्षेत्र में कुडाना फाटा वाइन शॉप चौराहे के आसपास सफेद रंग की बिना नंबर की कार में 3 लड़के रेमडेसिविर इंजेक्शन को बेचने की फिराक में हैं। इस पर टीम रवाना की गई। टीम ने सांवेर पुलिस के साथ उक्त जगह घेराबंदी की। कार चालक ने अपना नाम हैदर अली बताया। वहींए साथ बैठे 2 अन्य व्यक्तियों की पहचान वसीम और अशरद के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी लीए तो उनके कब्जे से दो रेमडेसिविर मिले। इसके अलावा 3 मोबाइल और 1100 रुपए नकद भी बरामद हुए। रेमडेसिविर से जुड़े दस्तावेज आरोपी नहीं दिखा पाए। वसीम ने पूछताछ में बतायाए उसने किसी कछालिया वाले से 10 रेमडेसिविर इंजेक्शन 2 लाख 50 हजार रुपए में खरीदे थे। जिसमें से 6 इंजेक्शन उपयोग कर लिए थे। वहींए 4 में से 2 हैदर अली को 30 हजार रुपए प्रति नग के हिसाब से ब्लैक में बेच दिए थे। इसके अलावाए 2 इंजेक्शन गांव के ही अशरद खान ;कंपाउडर लैब टेक्नीशियनद्ध के जरिए बेचने के लिए सोशल मीडिया में कई लोगों से संपर्क किया था। इन लोगों ने मोल.भाव चल रहा था। हैदर अली ने पूछताछ में बताया कि वह वसीम से 2 इंजेक्शन लेकर 40 हजार रुपए नग के हिसाब से अन्य कोविड पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को बेच चुका है। सभी ने अब तक 30 से अधिक इंजेक्शन बेचना स्वीकारा है।

रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचते किया गिरफ्तार

हैदरअली पिता मशकूर अली निवासी गिरवर रोड तालाब के पास शाजापुर
वसीम पिता यूसूफखान निवासी दरगाह के सामने ग्राम सांवेर
अशरद पिता इशाका खान निवासी वार्ड क्रमांक 5 ग्राम सांवेर