शहर में घूमते मिले वाहन चालकों पर बड़ी संख्या में चालान बनाकर कार्रवाई की, बारादरी चौराहे के पास बेरिकेड्स लगाए

कोरोना संक्रमण लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। लोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना से संक्रमित होकर अस्पताल पहुंच रहे है इसके बाद भी लोग लापरवाही से बात नहीं आ रहे। सामान बेचने के लिए व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों को खोलकर भीड़ इकट्ठी कर रहे है। इस दौरान वे कोरोना नियमों का भी पालन नहीं कर रहे है। मंगलवार को पुलिस को देख दुकानों के आगे खड़े व्यापारी गलियों में भाग गए।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस ने बिना मतलब सड़कों पर घूमते मिले वाहन चालकों के बड़ी संख्या में चालान बनाकर कार्रवाई की। मंगलवार को मुरार के सदर बाजार, बजाज खाना, कंपनी बाग रोड में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। सूचना मिलते ही पुलिस डंडे फटकारती हुई मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख दुकानों के आगे खड़े व्यापारी गलियों का फायदा उठाकर भाग गए। शादियों के चलते मुरार में पिछले तीन दिन से ग्राहकों की भारी भीड़ लग रही है। यहां के कारोबारी दुकानों के आगे खड़े होकर कपड़े और अन्य सामान बेच रहे है। यहां पर सुबह से ही ठेले वाले भी कपड़े बेचने के लिए खडे हो जाते है।

वहीं मुरार में सदर बाजार के अंदर जाने पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बारादरी चौराहे के पास बेरिकेड्स लगा दिए है। इन बेरिकेड्स को हटाकर ठेले वाले सदर बाजार में सुबह से घुस जाते ह। शादियों के कारण सदर बाजार में जगह-जगह ठेलों पर कपड़े बिकते देखे जा सकते है। पुलिस के आने पर यह ठेले वाले गलियों में घुसकर गायब हो जाते है।