कोरोना कर्फ्यू में बेखौंफ चोरों ने फरियादियों पर चलाई गोलियां, ले गये लाखों रूपये का सामान

ग्वालियर. 2 मकानों की दीवार तोड़कर चोर अन्दर दाखिल हुए। लाखों रूपये के गहने, नगदी समेटकर जब वह भाग रहे थे तो उनकी आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गयी। घर के सदस्यों ने चोरों का पीछा तो इस पर बेखौफ चोरों ने गोलियां फायर की। मकान मालिक हटता नही ंतो सीने पर गोली लग जाती और इसके बाद वह दहशत में आ गये और चोर भाग निकले।घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 3 बजे बहादुरपुर महाराजपुरा की है। कोरोना कर्फ्यू की सख्ती के दौरान इस तरह दीवार तोड़कर चोरी फिर फायरिंग बताता है कि चोर या बदमाश इस समय कितने बेखौफ है। पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी दिनेश सिंह गुर्जर पुत्र बेताल सिंह गुर्जर किसान है। रविवार की रात वह परिवार के अन्य सदस्यों साथ अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 3 बजे अचानक अंदर वाले कमरे में बर्तन गिरने की आवाज से उनकी नींद खुली। उन्होंने बाहर निकलकर देखना चाहा तो पता लगा कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। कुछ देर खटखटाने व खींचतान करने पर उन्हें दरवाजा साफी से बंधा दिखाई दिया तो दूसरे दरवाजे से बाहर निकलकर छत पर पहुंचे। यहां उनको 4 युवक भागते हुए दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल शोर मचाकर पीछा शुरू किया। दिनेश को पीछे आता देख चोरों ने एक के बाद एक कई फायर कर दिए। फायर भी दिनेश को निशाना बनाकर किए गए थेए लेकिन समय पर वह सामने से हट गए और जान जाने से बच गई। इसके बाद चोरों को दूसरी ओर से घेरा तो वहां भी वह गोलियां चलाते हुए भाग गए।

फायरिंग की वजह वापिस लौटे तो पता चला दीवार तोड़कर चोरी की

ठसके बाद जब दिनेश वापिस घर लौटे तो देखा कि घर के पीछे की ओर से दीवार तोड़कर चोर अन्दर घुसे थे। उनके घर में रखे जेबरात और नगदी ले गये है। अभी वह अपने घर की जांच कर ही रहे थे कि पता चला कि पास ही रहने वाले चचेरे भाई रामकेश सिंह गुर्जर पुत्र संतोखीलाल गुर्जर के घर पर भी चोरी हो गयी है और चोर उनके घर में भी दीवार तोड़कर अन्दर पहुंचे थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
कार और मोटरसाईकिल से आये थे चोरी करने

दिनेश सिंह ने बताया कि चोर उनके घर वारदात के लिये एक चार पहिया वाहन व मोटरसाईकिल से आये थे और डोंगरपुर की ओर भागे हैं। पुलिस अब चोरों का पता लगाने के लिये इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिससे चोरों या उनके वाहनों संबंध में कोई जानकारी लग सके।

यह सामान चोरी कर ले गये

चोर दिनेशसिंह के घर से 50 हजार रूपये नगदी, 5 तौला सोने की ज्वेलरी के साथ ही अन्य सामान भी ले गये हैं, वहीं रामकेश के घर से 1 लाख 36 हजार रूपये नगद और 4 तौला सोना अन्य सामान पार कर ले गये हैं।