ग्वालियर में जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन न होने पर सीएम नाराज, सड़कों पर सख्त हुई पुलिस
जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में हुए फैसले के अनुसार 7 मई तक जिले में जनता कर्फ्यू के आदेश कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा जारी किए जा चुके है लेकिन क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक से पहले हुई वीडियों कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में तेजी से बढ़ते मरीजों को लेकर चिंता जाहिर की।
एसपी अमित सांघी से लेकर कई पुलिस अफसर सड़कों पर निकले
जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन न होने पर नाराजगी भी जताई। मुख्यमंत्री की इस नाराजगी का असर आज से सड़कों पर दिखना शुरू हो गया है। शहर की सड़कों पर तैनात पुलिस बल अब बेवजह आने-जाने वालों पर कार्रवाई कर रही है खुद पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से लेकर कई पुलिस अफसर सड़कों पर निकले। बताया जाता है कि ग्वालियर में यह सख्ती अब कल से और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। लॉकडाउन जैसी स्थिति बनाई जाएगी ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।