सैक्स रैकेट के मास्टर माइंड अनुज शिवहरे और गौरव जैन अंडरग्राउण्ड, पुलिस दविश दे रही है
अभी हाल ही में ग्वालियर में पकड़े गये सैक्स रैकेट में मिली दिल्ली और कोलकाता की कॉलगर्ल्स के जिस्मफरोशी के पीछे की दर्द भरी कहानी सामने आयी है। एक कॉलगर्ल ने महिला पुलिस अधिकारी से कहा था कि साहब, कोरोना और महंगाई की हालत खराब कर दी थी। घर पर बुजुर्ग मां की जिम्मेदारी और जवान बहन के भविष्य के लिये स्वयं को जिस्मफरोशी में धकेलना पड़ा। यह पेट की आग है दोनों समय की रोटी के लिये हमें मजबूरी में जिस्म बेचना पड़ता हैं, नही तो दिल्ली जैसे शहर में भूखे मर जायेंगे। सैक्स रैकेट में पकड़ी युवतियों की इस दर्द भरी कहानी को सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी आंखों से आंसू निकल आये। लेकिन कानून के आगे वह भी मजबूर थे। चाहकर भी वह कुछ नहीं कर सके। बस समझाइश जरूर दी कि आगे से वह ईमानदारी और मेहनत करके पेट पाले उसी में उनकी और उनके परिवार की भलाई हैं।
क्या है पूरा मामला
सिटी सेंटर में कलेक्टोरेट के पीछे एक घर में लॉज का बोर्ड लगाकर जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो वहां दिल्ली और कोलकाता की 5 युवतियां मिली। इसके अलावा एक ग्राहक भी पकड़ा गया। यहां देह व्यापार का अड्डा चलाने वाले 2 दलालों अनुज शिवहरे, गौरव जैन के नाम भी सामने आए थे। युवतियों को थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की तो उन युवतियों की दर्दभरी कहानी सामने आई। एक युवती सोनाली (बदला हुआ नाम) ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। घर की पूरी जिम्मेदारी मां पर आ गई, लेकिन पिता की मौत के बाद मां बीमार रहने लगी। घर में खाने तक के लाले पड़ गए। 2 वक्त की रोटी के लिए भी पैसे नहीं थे। कभी पड़ोसी से उधार मांग लेते तो कभी किसी से। घर में छोटी बहन भी थीए उसके भविष्य की जिम्मेदारी भी मेरे ऊपर थी। बीच में कोरोना ने कहर बरपा दिया। कोरोना के बाद महंगाई जान खा गई। ऐसे में कुछ नही सूझा जिस्मफरोशी के धंधे में उतरी तो बाहर निकल ही नहीं पाई। इस धंधे में पैसे मिलते गए तो घर के हालत भी ठीक होने लगे। फिर सोच भी नहीं सकी कि इस धंधे से बाहर निकलना है या नहीं। ऐसे ही कुछ हालात अन्य पकड़ी गई युवतियों के भी थे। सभी आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। उनकी इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वालों ने उनको अपने जाल में फंसा लिया।
अभी तक हाथ नहीं आए सेक्स रैकेट के मास्टर माइंड
सेक्स रैकेट का अड्डा चलाने वाले अनुज शिवहरे और गौरव जैन अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। अनुज के बारे में पता लगा है कि वह आनंद नगर में शराब व स्मैक का धंधा करता है। यहां वह मामा का बाजार में रह रहा था मूल रूप से झांसी के गुरसराय का रहने वाला है। पुलिस ने झांसी गुरसराय में अनुज के घर दबिश भी दी लेकिन वह मिला नहीं। पुलिस के सेक्स रैकेट पकड़ने के बाद अनुज और गौरव दोनो अंडरग्राउंड हो चुके है।