भाजयुमो की परिचय बैठक हुई

ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर की नवनियुक्त कार्यकरणी के बाद प्रथम बार परिचय बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य नकुल भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा, प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत भदौरिया, प्रदेश के आईटी प्रभारी प्रतीक तिवारी, जिला महामंत्री हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, वरिष्ठ युवा मोर्चा नेता शैलेन्द्र सिकरवार, सुभाष शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल बौहरे, ढपली चौहान, संजीव बौहरे, रानू घुरैया, डिम्पल चौहान, अन्नू कटारे, महेंद्र सिकरवार उपस्थित थे।
मंच का संचालन जिला महामंत्री निर्दोष शर्मा ने किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने दिया। प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा, नकुल भारद्वाज का स्वागत जिला महामंत्री हरीश यादव द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा द्वारा बूथ लेवल पर तैयारी की चर्चा, पार्टी की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने पर जोर दिया गया। साथ ही मोर्चे की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में 2018 में चुनाव के लिए युवाओं को कमर कसने, काम करने के लिए चर्चा की और नमो एप के बारे में बताया।