भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा की होगी छुटटी

ग्वालियर के भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा की छुटटी तय है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व कई जिलों में जिलाध्यक्ष बदलने जा रहा है। ग्वालियर शहर और ग्वालियर ग्रामीण के वर्तमान जिलाध्यक्ष भी बदली की सूची में है।
बताया जाता है कि निष्क्रिय जिलाध्यक्षों में दोनों का नाम बोल्ड फोंट में लिखा है। चुनावी मोड में चुकी पार्टी किसी भी प्रकार की कोई रिस्क अब नहीं ले सकती। इसके लिए सबसे पहले संगठन को हर जिले में मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में गत रोज भी 5 जिलाध्यक्षों को बदला गया है। अब आगामी दिनों में फिर कई जिलों के जिलाध्यक्षों को बदलना फाइनल है। इस सूची में ग्वालियर का नाम भी शामिल है। बस नये जिलाध्यक्ष को लेकर आखिरी मंथन प्रदेश नेतृत्व में चल रहा है।