युवा मोर्चा कार्यकारिणी का भारी विरोध, जिलाध्यक्ष का पुतला जलाया

ग्वालियर। गत रोज आई भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी को लेकर विरोध शुरू हो गया है। एक सक्रिय कार्यकर्ता ने सीधे-सीधे भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाये है।
कार्यकारिणी के विरोध में युवा नेता कौशलेंद्र राजावत ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक चौहान का देर सायं पुतला भी जलाया। कौशलेन्द्र ने कहा कि युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को लेकर भारी विरोध कार्यकर्ताओं में हैं। उन्होंने कहा कि जितनी भी नियुक्तियां हुई है सब पैसों की बदौलत हुई हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर उन्होंने सीधे आरोप लगाते हुये कहा कि उन्होंने पैसे लेकर पदों को बांटा है इससे युवा मोर्चा के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। कौशलेन्द्र के अनुसार इसको लेकर वह सोमवार से भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे।