झांसी से अपहरण कर नाबालिग हिंदू लड़की की भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; उसका नाम भी बदल दिया गया था

पाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इसमें झांसी की नाबालिग लड़की को भोपाल का एक लड़का करीब डेढ़ साल पहले अपहरण कर ले आया था। उसका नाम तक बदल दिया था। उसके खिलाफ यूपी के झांसी में अपहरण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस कई बार भोपाल उसकी तलाश में आई थी, लेकिन वह नहीं मिला।

दो दिन पहले नाबालिग को तरन्नुम नाम से चूनाभट्टी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने अब मामले में नाबालिग का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही, यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। इसे लेकर हिंदू संगठन ने कोलार थाने में विरोध भी दर्ज कराया है।

चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार कोलार के गेहूंखेड़ा में रहने वाला ताहिर खान ने दो दिन पहले तरन्नुम नाम से अपनी पत्नी को चूनाभट्टी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर नाबालिग के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ताहिर पर झांसी के नवाबाद थाना में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज है। उसकी तलाश में झांसी की पुलिस कई बार गेहूंखेड़ा आई थी, लेकिन ताहिर के परिजन ने गुमराह कर चलता कर दिया था। पुलिस के अनुसार इसकी जानकारी झांसी पुलिस को दे दी है। जल्द ही, आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

मिनी भारती का नाम तरन्नुम लिखवाया

पुलिस के अनुसार मृतका का नाम मिनी भारती है। वह नाबालिग बताई जाती है, लेकिन ताहिर ने अस्पताल में भर्ती करते समय उसका नाम तरन्नुम लिखवाया था। इतना ही नहीं, लड़की उम्र भी 19 साल लिखवाई थी। लड़की का धर्म परिवर्तन किया गया या नहीं किया गया। अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। चूनाभट्टी पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच झांसी पुलिस करेगी।

हिंदू संगठन ने पुलिस से शिकायत की

लव जिहाद का मामला सामने आते ही हिंदू संगठन भी कोलार पुलिस थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी ताहिर और उसके परिजन के खिलाफ लड़की की हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराए जाने की मांग की है। परिजनों ने आरोप लगाए कि लड़की को बंधक बनाकर रखा गया था।