दादा की यात्रा ने बड़े बड़ों की नींद उड़ाई

अपने दादा जनसंवाद से घर-घर पहुंच रहे है। उनके विकास के कामों ने ग्वालियर विधानसभा को जहां आदर्श की पहचान दिलाई है। वहीं वह जनता के चहेते बनते जा रहे है। उनके जनसंवाद और विकास ने बड़े बड़ों की नींद उड़ा डाली है।
ग्वालियर विधानसभा से विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे दादा राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री भी है। उन्होंने जहां अपने विभाग का कायाकल्प कर शिक्षा को हर किसी के दायरे में लाया है। वहीं वह अपने विधानसभा को विकास के कामों से चमका रहे है। उनके काम हवा हवाई नहीं बल्कि धरातल पर साफ देखे जा सकते है। सड़कों का जहां कायाकल्प हुआ है। वहीं हर घर पानी पहुंच रहा है। पानी के लिए नई टंकियां भी बनाई गई है। दुख के भागीदार भी दादा जनता के बनते दिखे है। दुखी पीड़ित जनता को अपनी निधि से सहायता तक वह बड़े पैमाने पर देने में सफल हुये है।
अब वह जनसंवाद कर घर-घर पहुंच रहे है। मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी करा रहे है। दादा की सादगी व शालीन व्यवहार से क्षेत्रवासी को अपनेपन का अहसास होता है। दादा ने अब तक के यहाँ रहे जनप्रतिनिधियों की कमी दूर कर दी है सबके चहेते बन गये है। उनके साथ भीड़ भी उमड़ रही है।