कांग्रेस अब उद्योगपति और महलो की पार्टी : प्रभात झा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर श्री कमलनाथ एवं चुनाव अभियान समिति के संयोजक श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बनने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस अब उद्योगपति एवं महलो की पार्टी हो गयी है, उसका प्रदेश की गरीब जनता एवं किसानों से कोई वास्ता नही है। प्रदेश के गरीबो और किसानों का एक मात्र नेता अब शिवराज सिंह चौहान है। अब 2018 के विधानसभा का चुनाव उद्योगपति, महलपति बनाम गरीब किसान का बेटा शिवराज सिंह चौहान होगा।
झा ने आगे कहा गरीबी हटाओ का नारा देने वालीं स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पार्टी कांग्रेस का आज यह हश्र हो गया कि उद्योगपति और महलपति की गोदी में जा बैठे है। अब उनका गरीबो और किसानों से कोई लेना देना नही है।