चेंबर ने झुका दी सरकार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस, बसपा, आप, भाकपा और बसंद जैसी बड़ी प्रभावशाली राजनैतिक पार्टियां डायवर्सन टैक्स के वसूली को अंग्रेजी हुक्मरानों की तरह प्रदेश की सरकार और अधिकारियों को भले ही रोक न पाये हो, लेकिन ग्वालियर के व्यापारियों व उघोगपतियों की संस्था मप्र चेंबर आॅफ काॅमर्स एंड इण्डस्ट्रीज ने सरकार को झुका ही लिया।
अब डायवर्सन टैक्स की वसूली पर मुख्य सचिव ने रोक लगा दी है। कल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह को चंेबर की बैठक में जिस तरह से चेंबर पदाधिकारियों ने तेवर दिखाये थे, उससे स्पष्ट हो गया था कि व्यापारी सरकार से आर-पार के मूड में आ गये हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी और कहा कि चुनावी वर्ष में अधिकारियों के बेतुके आदेशों से व्यापारी भाजपा सरकार से उखड़ने लगे हैं तो मुख्यमंत्री ने तत्काल मुख्य सचिव को इस पर रोक लगाने को कहा, जिस पर आज से डायवर्सन टैक्स की वसूली पर रोक लगा दी है। विशेष बात यह है कि सायं मंत्री माया सिंह ने इसकी जानकारी चेंबर सचिव डाॅ. प्रवीण अग्रवाल को दूरभाष पर दी है।