बर्मिंघम-2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट शामिल

बर्मिंघम-2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है.इस प्लटेफॉर्म से महिला खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद होगा और युवा लड़कियों को खेल में आने के लिए प्रेरित करेगा.'

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद  (आईसीसी) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) द्वारा महिला क्रिकेट को 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) में शामिल करने के लिए नामांकित करने के कदम का स्वागत किया है. 2022 के राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में होने हैं.

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु स्वाहने ने कहा 'हम इस बात से काफी खुश हैं कि महिला क्रिकेट को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के लिए नामांकित किया गया है. मैं इसके लिए सीजीएफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. राष्ट्रमंडल खेल परिवार का हिस्सा बनना शानदार होगा.'