फुटओवर ब्रिज की सुरक्षा ऑडिट के बाद भी यातायात क्यों? मुंबई हादसे पर उठे ये 5 सवाल

मुंबई में एक बड़ा हादसा हुआ है. मुंबई के व्यस्त छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर एक फुटब्रिज के गिरने से ये हादसा हुआ है. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को सेंट जॉर्ज और जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा शाम सात बजकर 20 मिनट पर हुआ, जब पुल पर आने जाने वालों की तादाद काफी थी और पुल के नीचे भी काफी लोग आ जा रहे थे.

इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि लापरवाही किसकी है. कांग्रेस ने रेल मंत्री पीयूष गोयल का इस्तीफा मांगा है और कहा है कि अगर वो इस्तीफा नहीं देते तो उनको हटाया जाना चाहिए. वैसे ये भी खबर है कि ये पुल रेलवे का नहीं बल्कि बीएमसी का है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. इस हादसे के बाद 5 अहम सवाल उठ रहे हैं.