CJI ने SC के दो अधिकारी किए बर्खास्त

कोर्ट की अवमानना को लेकर रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी पर सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश से छेड़छाड़ में शामिल दो अधिकारियों को सीजेआई रंजन गोगोई ने बर्खास्त कर दिया है.

जांच में सामने आया था सुप्रीम कोर्ट के दो असिस्टेंट रजिस्ट्रारों ने आदेश की कॉपी से छेड़छाड़ की थी. सीजेआई ने बुधवार को दोनों अधिकारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया.

इस मामले की शिकायत जस्टिस रोहिंगटन एफ नरीमन ने की थी. वह अनिल अंबानी के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई कर रहे थे. जस्टिस नरीमन ने शिकायत की थी कि अधिकारियों ने उनके स्टेटमेंट को शामिल किए बिना आदेश को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया. मामले की जांच में दोनों अधिकारी दोषी पाए गए.