आज संसद में रखी जा सकती है राफेल पर CAG की रिपोर्ट

संसद में आज राफेल डील पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट रखी जा सकती है. हालांकि अभी तक लोकसभा के आज के कामकाज़ में CAG की इस रिपोर्ट का कोई ज़िक्र नहीं है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक आखिरी वक्त पर इसे शामिल किया जा सकता है.

मौजूदा 16वीं लोकसभा का वर्तमान सत्र बुधवार को खत्म हो रहा है. अप्रैल-मई में आम चुनाव के बाद 17वीं लोक सभा का गठन होगा. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि आज ही राफेल पर CAG की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी जाएगी.
परंपरा के मुताबिक CAG रिपोर्ट की एक कॉपी राष्ट्रपति के पास और दूसरी कॉपी वित्त मंत्रालय के पास भेजी जाती है.