अरविंद केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत
नई दिल्ली. दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामला में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। उन्हें 1 लाख रुपये के जमानत बांड पर जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि वह एक लाख रुपए के जमानत बांड को भरकर शुक्रवार को तिहाड़ से बाहर निकल सकते हैं। कोर्ट में ईडी और केजरीवाल के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें दी थी। उनकी दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी। केजरीवाल को इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। वह 2 जून को अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद वापस तिहाड़ जेल चले गए थे।
यह आप नेताओं की एक बड़ी जीत- आप लीगल टीम
आप लीगल टीम के वकील ऋषिकेष कुमार ने कहा कि आज उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी। उन्हें 1 लाख रुपये के जमानत बांड पर जमानत दी गई। कल दोपहर तक अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे। आप नेताओं, देश और लोगों के लिए एक बड़ी जीत है।