जहरीली शराब से 25 की मौत, 60 लोगों का इलाज जारी, जिले के DM-SP हटाए गए
तमिलनाडु. कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से बुधवार रात 25 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 200 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई है, इसमें मेथनॉल मिला हुआ है। वहीं घटन को लेकर सीएम एम के स्टालिन ने जहरीली शराब पीने से लोगों की मोत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखीं हूं। इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
अधिकारियों के अनुसार 18 जून को कल्लाकुरिची जिले के करूणापुरम के लोगों ने पैकेट में बिकने वाली श्राब पी थी। इनमें ज्यादातर दिहाडी मजदूर थे। रात होते-होते इन लोगों को दस्त, उल्टी, पेट दर्द और आंखों में जलन होने लगी थी। 20 से ज्यादा लोगों को कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 लोगों को पुडुचेरी JIPMER और 6 लोगों को सलेम रेफर किया गया था। कल्लाकुरिची में 12 एंबुलेंस तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह सामने आएगी। अधिकारियों ने कहा है कि विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और सलेम से दवाइयां मंगाई गई हैं। डॉक्टरों की विशेष टीमों को कल्लाकुरिची अस्पताल बुलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।