इंडि़गो में अफरा-तफरी, प्लेन में बम तो इमरजेंसी गेट से कूंदने लगी यात्री

वाराणसी. इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में मंगलवार की सुबह बम प्लांट होने की धमकी मिलने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। फ्लाइट दिल्ली से वाराणसी की ओर जा रही थीं विमान को जांच के लिये एक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आइसोलेशन में ले जाया गया। हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया है कि एविएशन सिक्योूरिटी डॉग स्क्वॉयड और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीम घटनाज्ञस्थल पर पहुंची और फ्लाइट का बारीकी से परीक्षण किया।
बम की धमकी मिलने के बाद इंडिगो क्रू ने अलर्ट जारी कर यात्रियों से विमान से नीचे उतरने का अनुरोध किया। कुछ सवारी इमरजेंसी गेट जो कुछ फ्लाइट के मेन गेट से नीचे कूदने लगे। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जा रही इंड्रिगो की फ्लाइट मे ंबम होने की सूचना हमें मिली। हमारी क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। सभी सवारियों को प्लेन के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ सवार पेनिक होकर विमान से नीचे कूंदने लगी। सभी यात्री सुरक्षित है।
फ्लाइट का निरीक्षण करने के लिये उसे एयरपोर्ट के एक खाली हिस्से में ले जाया गया। मौके पर मौजूद एक विमानन सुरक्षा अधिकारी के अनुसार उड़ान भरने से पूर्व दिल्ली-वाराणसी इंडिगो फ्लाइट के क्रू को प्लेन के टॉयलेट में एक नोट मिला। जिस पर बम लिखा हुआ। क्रू ने इस नोट का संज्ञान लेते आईजीआई एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन को अलर्ट किया और यात्रियों को प्लेन से नीचे उतारा।