BJP और TMC कार्यकर्त्ता भिड़े, एक की मौत और 1 की हालत नाजुक

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले एक बार फिर हुई 2 अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान लगा दिया है। वजह, छठे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले पूर्वी मिदनापुर में एक टीएमसी कार्यकर्त्ता की हत्या कर दी गयी तो वहीं एक टीएमसी कार्यकर्त्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना पूर्वी मिदनापुर के महिषादल की है। जहां शुक्रवार की रात चुनावी रंजिश में एसके मोइबुल नाम के एक टीएमसी कार्यकर्त्ता की हत्या कर दी गयी। मृतक टीएमवाईसी के उपाध्यक्ष थे। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि जब मोइबुल कल रात घर वापिस लौट रहे थे तो भाजपा के कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी। इस संबंध में महिषादल थाना पुलिस ने 5 भाजपा कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं दूसरा मामला भी पूर्वी मिदनापुर का है। यहािं के बक्चा इलाके में शुक्रवार की रात तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्त्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प् हो गयी है। इसमें अनंत बिजली नामक एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्त्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। तृणमूल का आरोप है कि पीडि़त को लोहे की रॉड और बांस से पीटा गया है। लहूलुहान हालत में उसे मैना स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। वहां से उसे तामलुक जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
आपको बता दें कि आज 25 मई को छठे चरण के लिये मतदान जारी है। इस चरण में ़6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान चल रहा है। दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान समेत उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीरर की एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। सभी जगहों पर सुरक्षा के पुष्ता इंतजाम किये गये है। हालांकि बंगाल में हुई इन दो घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिये हैं।