छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में हुए ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों की मरने की खबर, 7 घायल एक की मौत
बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। विस्फोट में 10 से 12 लोगों के मरने और कई के घायल होने की खबर है। ऐसा बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेडबारूद फैक्ट्री की है। फैक्ट्रकी में 800 से अधिक लोग काम करते है।
ऐसा बताया जा रहा है कि सुबह 6 से 7 बजे के बीच हादसा हुआ है। विस्फोट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी है। रायपुर के मेहाकारा अस्पताल में 7 लोगों को लाया गया है। जिसमें एक की मौत हो गयी है। वहीं 6 लोगों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा रायपुर एम्स और पास के ही अस्पताल में कई लोगों को भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि यहां आए दिन ब्लास्ट होते हैं, जिससे ग्रामीण दहशत में जीते हैं। कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। आज यहां बड़ा हादसा हो गया। घायलों ने कहा कि 7 लोगों को लाया गया है, जिसमें से एक की मौत हो गई है। मरने वाले का नाम सेवक राम साहू (50) है। वहीं घायलों में रवि कुमार कुर्रे (26), नीरज यादव (25), चंदन कुमार (27), मनोहर यादव (26), इंद्रकुमार रघुवंशी (26), दिलीप ध्रुव(47) घायल हुए हैं। इस दौरान घायलों ने कहा कि सेफ्टी को लेकर कोई इंतजाम नहीं थे। जब ब्लास्ट हुआ तो समझ नहीं आया अचानक से कुछ हो गया। वहीं 6 लोगों में कुछ लोगों की हालत स्थिर है। वहीं कुछ की हालत नाजुक है।घायलों ने कहा कि हम लोग बारूद बनाने का काम कर रहे थे। मेकाहारा की सीएमओ डॉ. ज्योति ने बताया कि सेवक राम ध्रुव की अस्पताल लाते समय ही मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।