प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती, MP तो बहुत छोटी बात – स्वाति मालीवाल
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सीट खाली करवाने के सवाल पर स्वाति मालीवाल ने जवाब दिया है कि अगर मेरी राज्यसभा की सीट उन्हें वापिस चाहिये थी। अगर वह प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती। एमपी तो बहुत छोटी बात है। मैंने अपने पूरे कैरियर में कभी किसी पद की लालसा नहीं दिखाई। मैं बिना पद के भी काम कर सकती हूं। लेकिन जिस तरह से इन्होंने मुझे मार और पीटा ह ैअब चाहें दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाये, मैं किसी भी हाल में इस्तीफा नहीं दूंगी।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में स्वाति से पूछा गया कि आम आदमी पार्टी के कुछ सूत्रों ने बताया है कि शायद हो सकता है कि आपको कहा गया हो कि राज्यसभा की सीट आपको छोड़नी होगी। किसी खास वकील के लिये वह सीट चाहिये। क्या यह मुद्दा था? जवाब में स्वाति माली वाल ने कहा है कि अगर मेरी राज्यसभा की सीट उन्हें वापिस चाहिये थी। अगर वह प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती, एमपी तो बहुत छोटी बात है। मैंने अपने पूरे केरियर में कभी किसी पद की लालसा नहीं दिखाई। वर्ष 2006 में इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर मैं तब जुड़ी थी। जब कोई जानता नहीं था किसी को सिर्फ 3 लोग थे। उनमें से मैं एक थी। मैं तब से काम करती आ रही हूं। मैंने जमीन पर काम किया है। 2006 से 2012 तक मैंने सारे ऑपरेशन रन किये हैं। मैं उन सबसे प्रमुख लोगों में एक थी।