सिटी सेंटर स्कैम: सिद्धू के विभाग का हलफनामा, स्कैम में शामिल हैं CM अमरिंदर
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और मंत्री नवजोत सिद्धू के बीच और बढ़ सकती दूरी है. लुधियाना सिटी सेंटर स्कैम में नवजोत सिंह सिद्धू ने लुधियाना कोर्ट में अमरिंदर सिंह के खिलाफ हलफनामा फाइल किया. सिद्धू के विभाग लोकल बॉडी डिपार्टमेंट ने कोर्ट में हलफनामा दिया है कि इस घोटाले में कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल है और इस केस को बंद नहीं करना चाहिए.
पंजाब की राजनीति में तूफान लाने वाले 1144 करोड़ रुपये के बहुचर्चित कथित सिटी सेंटर घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दिक्कत पहले उस वक्त बढ़ गई थी, जब इस केस के जांच अधिकारी रहे तत्कालीन विजिलेंस एसएसपी कंवल जीत सिंह की ओर से जिला एवं सेशन जज की अदालत में याचिका दायर कर अपील की गई थी कि इस केस को बंद करने से पहले उन्हें भी सुना जाए, क्योंकि इस मामले में वो काफी कुछ जानते हैं.