छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल बोले- मीसा बंदी स्वतंत्रता सेनानी नहीं, पेंशन क्यों?
मीसा बंदियों को लोकतंत्र सेनानी मानते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशन देने की जो व्यवस्था शुरू की थी, उस पर कांग्रेस पार्टी की नई सरकार ने फिलहाल रोक लगा दी है. भूपेश बघेल सरकार ने फैसला लिया है कि मीसा बंदियों का लाभ पाने वालों का पूर्ण रूप से सत्यापन होने तक उन्हें मिलने वाली सम्मान निधि की रकम पर रोक जारी रहेगी.
फरवरी से यह रोक लागू की जा रही है. यह व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी की रमन सिंह सरकार ने शुरू की थी. अब इस पर बैन लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मीसा बंदी स्वतंत्रा सेनानी नहीं हैं, ऐसे में उन्हें पेंशन क्यों दी जाए.