रवा इडली का ऑर्डर दिया और बम रखकर हुआ फरार, आरोपी की हुई पहचान
बेंगलुरू. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृहमंत्री जी परमेश्वर ने शुक्रवार की शाम रामेश्वरम कैफे में विस्फोट स्थल का दौरा किया। डीके शिवकुमार ने कहा है कि इस धमाके के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने मीडिया कर्मियों को कैफे में हुए विस्फोट के बारे में ब्रीफ करते हुए बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 28 से 30 साल के बीच है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वह कैफे में आया और काउंटर से कूपन लिया। उसने रवा इडली का ऑर्डर दिया। लेकिन खाया नहीं। जिस बैग मे ंबम था, उसे रखकर बाहर चला गया।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हमने सीसीटीवी से आरोपी की पहचान कर ली है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हमने अन्य एजेंसियों को भी सूचित कर दिया है। हमें विश्वास है कि पुलिस कुछ ही घंटों में इस मामले का खुलासा कर देगी। विस्फोट में कोई गंभीर रूप् से घायल नहीं है। यह कोई बहुत बड़ा बम धमाका नहीं था। लेकिन हम फिर भी अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार की रात वैदेही अस्पताल और ब्रुकफील्ड मल्टी -स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचकर बेंगलुरू बम विस्फोट के पीडि़तों से मुलाकात की।