PM मोदी संग BJP की रात में 4 घंटे तक मंथन, पहली कैंडिडेट लिस्ट पर बैठक में क्या-क्या हुआ?
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार देर रात बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई. नई दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में आयोजित इस अहम बैठक में पीएम मोदी की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नामों को फाइनल करने को लेकर करीब सवा चार घंट तक मंथन हुआ. केंद्रीय चुनाव समिति की मौजूदगी में पीएम मोदी ने रात भर एक-एक उम्मीदवारों के नाम को फाइनल किया. पीएम मोदी के साथ इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. पीएम की मौजूदगी में यह बैठक रात 10:50 बजे शुरू हुई और सुबह 3.15 बजे तक चली.
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहली सूची के हर एक उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को पूरा किया गया. इस अहम बैठक के दौरान 18 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश की चुनाव कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने पीएम के सामने उम्मीदवारों का ब्योरा दिया, जिसके बाद नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई. सबसे खास बात यह थी 18 राज्यों के 350 से भी ज्यादा सीटों पर चर्चा हुई. और उम्मीद यह की जा रही है करीब 120 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की जल्द घोषणा हो सकती है.
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सबसे पहले उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई, जो करीब 25 मिनट तक ये बैठक चली. यूपी के बाद पश्चिम बंगाल की सभी सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. इसके बाद छत्तीसगढ़ पर बीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हुई. माना जा रहा है कि पहली लिस्ट में बीजेपी छत्तीसगढ़ की चार लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का एलान कर सकती है. हालांकि, चर्चा सभी सीटों की पूरी हो चुकी है. इसके बाद फिर केंद्रीय चुनाव समिति की तेलंगाना को लेकर बैठक हुई. माना जा रहा है कि तेलंगाना से तीन मौजूदा सांसदों को इस बार फिर दोबारा टिकट दिए जाने की संभावना है.
केरल की सीटों पर भी बैठक में चर्चा हुई और 5-6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो सृकता है. इसके बाद राजस्थान की सीटों पर चर्चा हुई. इस दौरान राजस्थान सीएम और डिप्टी सीएम दोनों मौजूद रहे. राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर चर्चा हुई और छिंदवाड़ा को लेकर खास रणनीति बनाई गई . इस बैठक में मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव के अलावा पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल थे. इसके बाद गुजरा, झारखंड, उत्तराखंड, गोवा, असम और दिल्ली के उम्मीदवारों पर भी चर्चा हुई. रात 3:15 पर यह बैठक खत्म हुई और उसके बाद पीएम मोदी निकल गए.