यूपी राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी में भगदड़, MLA मनोज पांडेय ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा
लखनऊ. यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चल रहे मतदान के बीच समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. पार्टी के विधायक मनोज पांडेय ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद से यूपी के सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार भी तेज हो गया. मनोज पांडेय पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायबरेली के ऊंचाहार सीट से सपा विधायक है. कहा जा रहा है कि मनोज पांडेय रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ कर सकते हैं.
गौरतलब है कि सोमवार को अखिलेश यादव की डिनर पार्टी में जो 8 विधायक नहीं पहुंचे थे, उनमें मनोज पांडेय का नाम भी शामिल था. अब मनोज पांडेय के इस्तीफे के बाद राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की बात कही जा रही है. इसके अलावा अभय सिंह ने भी रामलला की फोटो ट्वीट कर जय श्रीराम लिखा है. इसके अलावा विनोद चतुर्वेदी और राकेश प्रताप सिंह भी क्रॉस वोटिंग के संकेत दे चुके हैं. पूजा पाल और पल्लवी पटेल भी क्रॉस वोटिंग करने की उम्मीद है.