दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ केंद्रीय मंत्री का ढोल आंदोलन
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता विजय गोयल ने दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के लिए रविवार को 'ढोल आंदोलन' का आगाज किया है. गोयल ने इस मौके पर कहा कि हमारे ही कार्यकर्ता कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल का कोई मुकाबला नहीं है जबकि ये झूठ है. उन्होंने कहा कि किसी विधानसभा में एक भी आदमी काम नहीं कर रहा है इसलिए दिल्ली सरकार की पोल खोलने की जरूरत है.
विजय गोयल ने कहा कि बिजली का बिल लोड के नाम पर बढ़ाया गया, कॉलोनियां पक्की नहीं हुईं, हमें जनता को बताना पड़ेगा कि जिसकी सरकार केंद्र में होगी वही कॉलोनियां पक्की करा सकता है. दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं को आंदलोन की शुरुआत के साथ ही काली टोपी और काला बिल्ला दिया गया है.